अभिनेत्री कंगना रणौत के घर आया नन्हा मेहमान, जानने के लिए पढ़ें खबर

punjabkesari.in Thursday, Nov 16, 2017 - 07:47 PM (IST)

कांगड़ा: फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में अभिनेत्री कंगना रणौत की बहन रंगोली का आंचल नन्ही किलकारियों से गूंज उठा, जब अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. निधि रैना ने सकुशल डिलीवरी करके उन्हें नवजात की सौगात दी। रंगोली पिछले 9 महीने से लगातार डा. निधि रैना से विशेषज्ञ परामर्श व उपचार प्राप्त कर रही थीं। डिलीवरी के दौरान रंगोली के परिजन भी उनके साथ रहे। जानकारी के अनुसार रंगोली बुधवार सुबह फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में भर्ती हुई। कुछ जटिलताओं के चलते डा. निधि रैना को उनका सिजेरियन करना पड़ा, जिसके उपरांत उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में रंगोली को बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। साथ ही कंगना रणौत के मौसी बनने पर उन्हें बधाइयां देने का सिलसिला जारी है।
PunjabKesari
हिमाचल का प्यार खींच लाया कांगड़ा
रंगोली ने खासतौर से मुंबई से आकर फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में ही डिलीवरी करवाने को तरजीह दी। उन्होंने कहा कि उनकी हिमाचल की सरजमीं पर ही नौनिहाल को जन्म देने की हसरत थी। हालांकि रंगोली सामान्यता मुंबई में रहती है लेकिन हिमाचल में डिलीवरी करवाने की चाह और फोर्टिस कांगड़ा की विश्व स्तरीय मैटरनिटी सेवाओं के मद्देनजर उन्होंने इस अस्पताल में प्रसव करवाने को वरीयता दी।
PunjabKesari
मां-बच्चा बिलकुल स्वस्थ : डा. निधि रैना
रंगोली की गर्भावस्था का प्रबंधन कर रही फोॢटस की डा. निधि रैना ने कहा कि रंगोली गर्भावस्था के दौरान से ही यहां से विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त कर रही थी। उन्होंने कहा कि फोर्टिस कांगड़ा में उपलब्ध बेहतरीन संसाधनों व सुविधाओं के कारण इसे सुरक्षित अंजाम दिया गया। फोर्टिस कांगड़ा का चाइल्ड बर्थ सैंटर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है और यहां हाई रिस्क डिलीवरी सहित हर तरह के प्रसव के प्रबंधन की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि अब जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News