श्री नैना देवी में शिवरात्रि महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया

punjabkesari.in Saturday, Feb 10, 2018 - 10:14 AM (IST)

बिलासपुर (मुकेश) : विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में महाशिवरात्रि महोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा हैं। यह महोत्सव 11 दिन तक चलेगा। इस उपलक्ष्य पर जहां पर मंदिर में पुजारियों के द्वारा शिव भजन और जप किया जा रहा है। वहीं शिव महापुराण की कथा भी की जा रही  हैं। इतना ही नहीं शाम के समय हर रोज भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा हैं। यह धार्मिक आयोजन 15 फरवरी तक चलेगा।

महाशिवरात्रि के अगले दिन पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन होगा
शिवरात्रि महोत्सव के चलते  पूरा नैना देवी शहर धार्मिक रंग में रंग गया है। पुजारी आन्नद गोपाल शर्मा और चंडी शर्मा ने बताया कि शिव महापुराण की कथा हरिद्वार ऋषिकेश से आये पंडित सुशील कुमार जी अपनी मधुर आवाज में कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के अगले दिन पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन होगा। हर रोज दैनिक पूजा में पुजारी विशाल शर्मा भाग ले रहे हैं। काफी संख्या में श्रद्धालु शिव कथाएं और भजन सुनने के लिए पहुंच रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News