वीरभद्र के बर्थडे पर शिमला को गिफ्ट, स्मार्ट सिटी में हुआ शामिल

punjabkesari.in Friday, Jun 23, 2017 - 12:52 PM (IST)

शिमला : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जन्मदिन के मौके पर राजधानी शिमला को बर्थडे गिफ्ट मिल गया है। शिमला का नाम स्मार्ट सिटी में शामिल हो गया है। शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने 30 और शहरों को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने की घोषणा कर दी है। इस परियोजना के तहत यह स्मार्ट सिटी की तीसरी लिस्ट है। 30 शहरों का चयन प्रतिस्पर्धा के आधार पर किया गया। जिसमें त्रिवेंद्रम पहले स्थान पर रहा जबकि शिमला 15वें पायदान पर रहा। तीसरी लिस्ट के साथ ही स्मार्ट सिटी की लिस्ट में अब 90 शहरों के नाम शामिल हो गए हैं। सरकार ने 2020 तक देश के 100 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने का लक्ष्य रखा है। 

 

ये मिलेंगी सुविधाएं 
स्मार्ट सिटी के तहत शहर में यातायात व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए शिमला में रोप-वे, टनल, ओवरब्रिज और मोनो रेल चलाई जाएगी, साथ ही शहरवासियों को 24 घंटे बिजली, पानी व सीवरेज, स्वास्थ्य व शिक्षा की सुविधा मिल सकेगी। ये सभी सुविधाएं अति आधुनिक तकनीकों से लबरेज होंगी। लोगों को मूलभूत सुविधाएं क्वालिटी के आधार पर दी जानी हैं। इसमें हाईटैक सीवरेज, पानी, बिजली, सोलिड वेस्ट मैनेजमैंट, यातायात व्यवस्था, मनोरंजन, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं इत्यादि शामिल हैं। इसमें सामाजिक व आर्थिक स्तर पर विकास को महत्वपूर्ण माना गया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News