शांता के बोल- BJP गंगा की तरह पवित्र, इसमें कोई गलत व्यक्ति नहीं आ सकता

punjabkesari.in Wednesday, Apr 26, 2017 - 03:33 PM (IST)

मंडी (नीरज शर्मा): पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांगड़ा के सांसद शांता कुमार ने भाजपा की तुलना गंगा से की है। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा गंगा की तरह है और इसमें कोई गलत व्यक्ति नहीं आ सकता। यदि वह आ भी गया तो वह गलत नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा रखने वाला कोई भी व्यक्ति पार्टी में आ सकता है। क्योंकि इसके दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। बताया जाता है कि इन दिनों कुछ कांग्रेसी नेताओं के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं जोरों पर हैं। इस बात के संकेत धूमल ने भी दिए हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि कुछ ऐसे चेहरे भी भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। जिन पर कई मामले चल रहे हैं।
PunjabKesari

भाजपा गंगा की तरह  पवित्र
शांता ने कहा कि गंगा में कई नदी-नाले मिलते हैं लेकिन वह हमेशा पवित्र रहती है और उसी तरह भाजपा भी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस समय देश भर में उम्मीद से ज्यादा प्रचंड बहुमत मिल रहा है और राज्य में भी उसकी प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनेगी। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि वह केंद्र की योजनाओं को सही ढंग से लागू नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस बात का फैसला संगठन करेगा। 


भाजपा को जीत पर बधाई, आम आदमी पार्टी को बताया बुलबुला
उन्होंने ने दिल्ली के एमसीडी चुनावों में भाजपा को मिली जीत पर बधाई दी और आम आदमी पार्टी को एक बुलबुला बताया। उन्होंने कहा कि जो विश्वास जनता ने आम आदमी पार्टी पर जताया था, उसी पर पार्टी खरा नहीं उतर सकी। इस मौके पर उनके साथ मंडी के सांसद राम स्वरूप शर्मा, विधायक जय राम ठाकुर और जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News