Watch Video : बंदूक के साथ 'खतरनाक' वाली सैल्फी, गंभीर हालत में पहुंचा अस्पताल

punjabkesari.in Sunday, Jan 07, 2018 - 01:17 AM (IST)

पांवटा साहिब: बंदूक के साथ सैल्फी लेना व्यक्ति को उस समय भारी पड़ गया जब बंदूक चलने से छर्रा व्यक्ति की छाती में जा लगा। मामला पांवटा साहिब के नारीवाला क्षेत्र का है। गंभीर हालत में व्यक्ति को पांवटा साहिब से प्राथमिक उपचार के बाद मैडीकल कालेज अस्पताल नाहन के लिए रैफर कर दिया गया है। यह हादसा नारीवाला में अपने मकान मालिक के बच्चे के साथ खेल रहे किराएदार सुनील शाह निवासी बिहार के साथ पेश आया। हालांकि अभी सही जानकारी आनी शेष है। 

मकान मालिक की बंदूक के साथ ले रहा था सैल्फी
बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को मकान मालिक की बंदूक के साथ सुनील सैल्फी ले रहा था और बंदूक 12 साल के बच्चे को थमा दी। इसी बीच बंदूक चल गई और बंदूक से निकला छर्रा उसकी छाती पर जा लगा। एस.एच.ओ. अशोक चौहान ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News