सत्ती ने दी चेतावनी, कहा-इस तारीख तक इस्तीफा दें CM नहीं तो होगा यह आंदोलन

punjabkesari.in Sunday, Jul 23, 2017 - 06:55 PM (IST)

ऊना: गुडिय़ा मामले में अपनी नाकामी स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 27 जुलाई से पहले इस्तीफा दें। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो मुख्यमंत्री के भाजपा हर बूथ पर पुतले फूंकेगी और हर वर्ग को साथ लेकर आंदोलन करेगी। यह आंदोलन अपनी गुडिय़ा को बचाना है कांग्रेस सरकार को हटाना है स्लोगन के तहत किया जाएगा। यह बात ऊना में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कुटलैहड़ के विधायक वीरेन्द्र कंवर व राज कुमार पठानिया की उपस्थिति में कही। उन्होंने कहा कि यदि 27 तक सी.एम. इस्तीफा नहीं देते हैं तो पूरे प्रदेश के 7479 बूथों, 3226 पंचायतों, 54 नपं और नप में मुख्यमंत्री के पुतले फंूके जाएंगे। उन्होंने कहा कि इतिहास में किसी सी.एम. के इतने पुतले नहीं फूंके गए होंगे जितने उनके एक ही दिन में फूंके जाएंगे और यह अपने आप में एक रिकार्ड होगा।

सरकार और पुलिस ने मिलकर करवाई सूरज की हत्या
उन्होंने कहा कि इस कांड में सरकार के बंदे और सरकारी अधिकारियों के रिश्तेदार शामिल हैं जिन्हें बचाने के लिए सूरज की लॉकअप में हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सी.बी.आई. जांच के लिए चिट्ठी लिखने की बात कहते हैं लेकिन आज क्या चिट्ठी का जमाना है? सबूत मिटाने के लिए चिट्ठी का सहारा लिया गया और सूरज की हत्या करवा दी गई। उन्होंने कहा कि सूरज की पत्नी और दोस्त के मीडिया में आ रहे बयानों से साफ होता है कि सूरज को फंसाया गया और लालच दिया गया। पुलिस ने उसकी मोबाइल लोकेशन ट्रेस किए बिना उसको आरोपी बना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और पुलिस ने सूरज की हत्या करवाई है। सभी आरोपियों को एक ही लॉकअप में रखना और शिमला के कैथू जेल न भेजकर कोटखाई के छोटे से थाने में रखना इसी बात की ओर इशारा करता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News