सिपहिया का तीखा वार, कहा-वीरभद्र न बने तो धूमल भी नहीं बन पाएंगे मुख्यमंत्री

punjabkesari.in Wednesday, Aug 09, 2017 - 10:31 PM (IST)

जोल: बडूही में बुधवार को कांगड़ा बैंक की शाखा खुल गई। इसका शुभारंभ चिंतपूर्णी विधानसभा के विधायक व राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने किया। इस मौके पर उनके साथ कांगड़ा बैंक के चेयरमैन जगदीश चंद सिपहिया, एम.डी. पी.सी. अकोला, स्थानीय निदेशक मनोहर लाल शर्मा, जी.एम. अशोक पुरी व बी.एम. पुष्पिंद्र उपस्थित थे। इस मौके पर विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि इस बैंक के खुलने से इस क्षेत्र के लोगों को अब काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र किसान बहुल इलाका है। यहां से नजदीक ही सब्जी मंडी भी खोली जा रही है जिसका उद्घाटन जल्द किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार यूं तो वीरभद्र सिंह ही चुनावों में फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे लेकिन यदि वह मुख्यमंत्री न बने तो धूमल भी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। 

मीडिया पर उतारा गुस्सा
बडूही में कांगड़ा बैंक की शाखा के उद्घाटन अवसर पर बैंक के चेयरमैन मीडिया से काफी खफा नजर आए। इस दौरान उन्होंने मीडिया को नसीहत भी दे डाली। उन्होंने कहा कि मीडिया स्वतंत्र नहीं रह गया है। कोई समय था जब मीडिया निष्पक्ष हुआ करता था लेकिन आज कई जगह हालात बदल गए हैं। मीडिया के कुछ लोग चापलूस होने के साथ-साथ निष्पक्षता भी खत्म करते जा रहे हैं। मीडिया को किसी पार्टी विशेष से जुड़ा हुआ नहीं होना चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News