लेबर कोर्ट में फर्जी अधिकारी ने किया हंगामा, श्रम निरीक्षक ने ऐसे सिखाया सबक

punjabkesari.in Friday, Oct 13, 2017 - 11:35 PM (IST)

सुंदरनगर: सुंदरनगर श्रम निरीक्षक के कोर्ट में शुक्रवार को कंपनी के फर्जी अधिकारी ने हंगामा कर दिया, जिस पर श्रम निरीक्षक ने उसे सबक सिखा डाला। जानकारी के अनुसार श्रम निरीक्षक के कार्यालय में फोरलेन सड़क निर्माण कर रही कंपनी के एक दर्जन मजदूरों को अवैध रूप से नौकरी से निकालने के मामले में पेशी थी, जिसमें कंपनी की ओर से एक शख्स मौजूद हुआ। उक्त शख्स ने श्रम निरीक्षक सुंदरनगर को कहा कि वह किस कायदे-कानून के आधार पर नोटिस जारी कर जवाब मांग रहे हैं लेकिन जब निरीक्षक ने उससे कंपनी के अधिकारी होने का प्रमाण मांगा तो वह मुंह ताकने लगा। 

यह है मामला
बता दें कि फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी ने रामपुर गांव में अपना प्रशासनिक कार्यालय सहित स्टोर आदि स्थापित किया था लेकिन जुलाई माह से कंपनी ने रामपुर से काम बंद कर साइट प्रोजैक्ट प्रबंधन व अधिकारियों की टीम मुंबई हैड आफिस में जाकर बैठ गई है जबकि कंपनी ने मजदूरों को न वेतन दिया है और न ही नोटिस। यहीं नहीं, कंपनी द्वारा मजदूरों के पी.एफ. का भुगतान भी नहीं किया गया है। मजदूरों की शिकायत पर श्रम निरीक्षक ने कंपनी के मुंबई मुख्यालय को नोटिस जारी कर तलब किया है।

क्या कहते हैं श्रम निरीक्षक
इस संबंध में श्रम निरीक्षक राम लाल शर्मा ने कहा कि श्रम अधिनियम के तहत कंपनी को मजदूरों के टर्मिनेशन के संबंध में नोटिस दिया गया है। एक शख्स ने कंपनी के अधिकारी होने का दावा किया और नियमों को लेकर बहसबाजी पर उतर आया लेकिन कंपनी की ओर से स्वयं को अधिकारिक होने का वह प्रमाण नहीं दे पाया। इस संबंध में विभाग के उच्च अधिकारी और एस.डी.एम. सुंदरनगर को जानकारी दे दी गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News