प्रतिबंध के बावजूद भी धड़ल्ले से हो रहा पॉलीथीन का प्रयोग

punjabkesari.in Monday, Jul 17, 2017 - 04:53 PM (IST)

नादौन: हमीरपुर के नादौन में अन्य राज्यों से प्रतिबंध के बावजूद सब्जियां पॉलीथीन में पैक होकर पहुंच रही हैं। हालांकि इस पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगाया हुआ है। लेकिन फिर भी पॉलीथीन का प्रयोग करके वातावरण को प्रदूषित किया जा रहा है। स्थानीय सब्जी मंडियों में अकसर पाया जाता है कि सब्जियां पॉलीथीन में पैक होती हैं।


दुकानों पर छापेमारी
उन्होंने कहा कि जब तक पूरे देश में प्रतिबंध नहीं लगता तब तक पॉलीथीन मुक्त वातावरण का सपना साकार नहीं हो सकता है। लोगों ने कहा कि सरकार ने प्लास्टिक पर प्रतिबंध तो लगा दिया है लेकिन अभी भी जब कभी वर्षा होती है तो नालियों में फंसा पॉलीथीन देखा जा सकता है। उधर, एसडीएम अमित मेहरा ने बताया कि लोगों को हिदायत दी गई है कि वह पॉलीथीन का प्रयोग न करें। साथ ही दुकानों पर छापेमारी भी की जा रही है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News