देवभूमि में 10 साल की बच्ची से हैवानियत, आरोपी युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jan 12, 2018 - 09:22 PM (IST)

सोलन: हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में 10 साल की बच्चीे के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संदर्भ में एक नेपाली मूल के युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की माता की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार एक महिला ने बताया कि विनोद कुमार उनके साथ ही रहता है। करीब 5 वर्ष पहले नेपाली मूल के इस व्यक्ति ने उसकी बेटी से छेड़छाड़ की थी लेकिन उस दौरान उसने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। अब उक्त युवक ने उसकी 10 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार किया है।

महिला की शिकायत पर धरा युवक
एस.पी. मोहित चावला ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता महिला व आरोपी दोनों नेपाली मूल के हैं और एक साथ रहते थे। पुलिस ने लड़की का मैडीकल करवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News