रामपुर में फंदे पर झूली महिला, मौत

punjabkesari.in Monday, Oct 16, 2017 - 09:09 PM (IST)

रामपुर बुशहर : उपमंडल के अंतर्गत एक महिला द्वारा मकान की छत से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को मौके से बरामद कर पोस्टमार्टम करने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। शव की शिनाख्त पूजा सोनी पत्नी गोपाल सोनी के रूप में हुई है। वर्तमान में वह नोगली में रह रही थी। महिला कमरे में अकेली थी। महिला ने फंदा क्यों लगाया इस बारे छानबीन की जा रही है। डी.एस.पी. रामपुर देव कुमार नेगी ने मामले की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News