लघुशंका करने से रोका तो श्रद्धालु को मिली यह सजा

punjabkesari.in Monday, Jun 26, 2017 - 01:30 AM (IST)

कांगड़ा: कांगड़ा बज्रेश्वरी मंदिर के नजदीक लुधियाना से आए एक परिवार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। पुलिस के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति लघुशंका कर रहा था। लुधियाना से आए एक परिवार, जिसमें मोहिंद्र (18), अजय व रविन्द्र कौर थी, उन्होंने इस बात पर आपत्ति जताई कि महिलाएं आ रही हैं और आप रास्ते में खुलेआम लघुशंका कर रहे हैं, जिस पर स्थानीय लोगों की तू-तू, मैं-मैं के बाद झगड़ा हो गया और एक लाठी मोहिन्द्र सिंह के सिर में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा ले जाया गया, जहां से उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया है। पुलिस ने धारा 323, 341 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डी.एस.पी. कांगड़ा सुरेंद्र शर्मा ने की।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News