पुलिस ने घर पर मारा छापा, नशे की इतनी बड़ी खेप सहित महिला गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jan 19, 2018 - 12:52 AM (IST)

इंदौरा: स्टेट नारकॉटिक्स क्राइम कंट्रोल यूनिट के डी.एस.पी. प्रेम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कंडवाल पुलिस चौकी के तहत गांव भद्रोया में छापेमारी कर नशे की बड़ी खेप पकडऩे में सफलता प्राप्त की है। नारकोटिक सेल के डी.एस.पी. प्रेम सिंह, सब इंस्पैक्टर मनोज कुमार व कंडवाल पुलिस चौकी इंचार्ज रूप सिंह व कांस्टेबल पूजा ने नशे का गड़ के लिए मशहूर गांव भदरोया में सरदारी लाल के घर देर सायं रेड मारी छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने घर से तलाशी के दौरान  52 ग्राम चरस व 190 नशीले कैप्सूल व साढ़े 3 ग्राम हैरोइन नशे की खेप बरामद की है। नशे की खेप को पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपी रेखा पत्नी सरदारी लाल वासी भद्रोया को गिरफ्तार कर लिया गया। 

काफी अरसे से महिला पर थी पुलिस की नजर 
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। डी.एस.पी. प्रेम सिंह ने बताया की पिछले काफी अरसे से पुलिस ने आरोपी महिला पर नजर रखे हुई थी जिस पर वीरवार को देर सायं महिला के घर दबिश दी गई और नशे की भारी खेप के साथ महिला को गिरफ्तार किया गया है। सनद रहे इस महिला का पति सरदारी जो पहले भी कई बार नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है तथा उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News