सुकमा हमले में घायल महेंद्र की मदद को पुलिस ने बढ़ाए हाथ, भर आई आंखें

punjabkesari.in Tuesday, Jun 20, 2017 - 11:24 PM (IST)

नाहन: हाल ही में छत्तीसगढ़ के सुकमा में आतंकी हमले में गर्दन के समीप गोली लगने के बाद घायल हुए कोलर निवासी सी.आर.पी.एफ. जवान महेंद्र सिहं की मदद के लिए जिला पुलिस ने हाथ बढ़ाए हैं। पुलिस कर्मियों द्वारा अपने वेतन से कुछ पैसे एकत्रित कर आज घायल हुए जवान के परिवार को दिए गए हैं। यह राशि पुलिस अधीक्षक सिरमौर सौम्या साम्बाशिवन द्वारा घायल सी.आर.पी.एफ. जवान के घर जाकर दी गई। पुलिस अधीक्षक सिरमौर सौम्या साम्बाशिवन ने बताया कि पुलिस अधिकारियों व कर्मियों द्वारा अपने वेतन से एकत्रित कर 62,600 रुपए की राहत राशि घायल कर्मी के परिवार को दी गई। 

महेंद्र सिंह की गर्दन में लगी थी गोली
बता दें कि बीते अप्रैल माह में छत्तीसगढ़ के सुकमा में आतंकियों द्वारा हमला किया गया था, जिसमें कुछ सी.आर.पी.एफ. जवान शहीद हो गए थे, वहीं कोलर निवासी महेंद्र सिंह की गर्दन में गोली लग गई थी, जिसके बाद वह जिंदगी और मौत के बीच थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कुछ दिनों बाद छुट्टी होने पर वह अपने घर पर हैं।

भावुक हुए महेंद्र बोले, ऊम्र भर याद रहेगा 
एस.पी. सौम्या साम्बाशिवन के माध्यम से सिरमौर पुलिस द्वारा दी गई आर्थिक मदद पर महेंद्र सिंह काफी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि सिरमौर पुलिस ने जो उनके लिए वह उन्हें उम्र भर याद रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस के इस कदम से उनका हौसला और भी बढ़ गया है। उन्होंने एस.पी. सहित उन सभी पुलिस कर्मचारियों का आभार जाताया जिन्होंने उन्हें आर्थिक मदद दी है।    
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News