पुलिस ने कसा शिकंजा, नशे की खेप सहित 2 सौदागर गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Aug 09, 2017 - 01:19 AM (IST)

ऊना: मंगलवार को ऊना पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में नशे के 2 सौदागरों को पकड़ा है जोकि चूरा-पोस्त और हैरोइन की सप्लाई करने में जुटे हुए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस ने हरोली थाना के तहत कांटे गांव से एक व्यक्ति से 2 किलो 970 ग्राम चूरा-पोस्त बरामद किया। आरोपी की पहचान संतोख सिंह उर्फ कक्की निवासी कांटे के  रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

6 ग्राम हैरोइन सहित एक धरा
दूसरे मामले में पुलिस ने भटोली कालेज के पास एक व्यक्ति को 6 ग्राम हैरोइनसहित गिरफ्तार किया।  आरोपी की पहचान मनोज कुमार निवासी गुरनाम दास नगर जिला मोगा के रूप में हुई है जोकि मौजूदा समय में नया नंगल की शिवालिक एवन्यू कालोनी में रह रहा हैै। पुलिस ने अपने एक आदमी को खरीददार बनाकर भेजा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एस.पी. संजीव गांधी ने बताया कि दोनों की मामलों में आगामी कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News