पांडेय बोले-वसुधैव कुटुम्बकम की संस्कृति को भी भूले कांग्रेसी

punjabkesari.in Wednesday, Jun 21, 2017 - 06:20 PM (IST)

हमीरपुर: हि.प्र. भाजपा के प्रभारी मंगल पांडेय ने कहा कि भारत देश में वसुधैव कुटुम्बकम की संस्कृति है लेकिन हिमाचल की कांग्रेस सरकार के कुछ मंत्रियों के बयान से ऐसा प्रतीत होता है कि वे अपनी संस्कृति को भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस के मंत्री मेरे घेराव की बात कर रहे हैं, उनकी बातों से मुझे ताज्जुब हो रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोग पूरी दुनिया में मान-सम्मान के लिए जाने जाते हैं तथा कांग्रेस की ऐसी बयानबाजी से प्रतीत होता है कि कांग्रेसी अपनी सभ्यता भूल गए हैं। 

संसदीय बोर्ड समिति तय करेगी भाजपा का मुख्यमंत्री चेहरा
उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश के विस चुनावों में भाजपा का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा, इसका फैसला संसदीय बोर्ड समिति तय करेगी। उन्होंने कहा कि उचित समय पर इसकी घोषणा की जाएगी तथा यह पार्टी की एक रणनीति होती है जिसके तहत पार्टी हाईकमान अपना फैसला लेती है।

मुख्यमंत्री के कारण हिमाचल के लोग परेशान
 उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कारण हिमाचल के लोग परेशान, दुखी व अपमानित हैं, जिसके चलते हिमाचल के लोग विस चुनावों का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि भाजपा की रथयात्रा में उमड़ रही लोगों की भीड़ इस बात का सबूत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 10 जुलाई के बाद भाजपा की परिवर्तन रथयात्रा की आंधी का पता चलेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News