नाइजीरिया में गिरफ्तार युवकों की रिहाई के लिए परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

punjabkesari.in Tuesday, Nov 21, 2017 - 12:36 AM (IST)

पालमपुर : नाइजीरिया के शहर लेगोस की बंदरगाह में पिछले 3 माह से एक  व्यावसायिक समुद्री जहाज से बेवजह नजर बंद हिमाचल के 2 युवकों के परिजनों ने भारत सरकार से उन्हें छुड़ाने की गुहार लगाई है। नाइजीरिया नेवी पुलिस द्वारा इस जहाज को 10 सितम्बर को लेगोस शहर की बंदरगाह में रोककर इस में कार्यरत 4 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। इन सभी गिरफ्तार लोगों का कहना है कि हिरासत में उन्हें न तो सही खाना मिल रहा है न दवाई तथा अब उनके पास पैसे भी नहीं हैं जबकि संबंधित कम्पनी भी मामले में इनकी सहायता नहीं कर रही है। नजरबंद 4 लोगों में से हिमाचल के 2 लोगों में एक अतुल शर्मा पुत्र उत्तम चंद गांव दोदु ब्राह्मणा तहसील रक्कड़ व दूसरा सुधीर कुमार निवासी टंग नरवाना तहसील धर्मशाला शामिल हैं जबकि बलसिंदर सिंह पंजाब व व्यास यादव उत्तर प्रदेश से संबंधित है। 
PunjabKesari
 परिजन सांसद शांता कुमार से गुहार लगा चुके हैं 
सुधीर कुमार व अतुल शर्मा के परिजन सांसद शांता कुमार से गुहार लगा चुके हैं जिन्होंने इस मामले को विदेश मंत्रालय से उठाने का आश्वासन दिया। सभी परिजन भाजपा नेत्री इंदु गोस्वामी से भी मिले जिन्होंने इस मामले पर व्यक्तिगत तौर पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात करने का आश्वासन दिया। परिजनों ने भारत से तुरंत इस मामले में जल्द उचित कार्रवाई करने की मांग की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News