ड्यूटी पर जा रहे कामगारों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, 6 घायल

punjabkesari.in Monday, Jul 17, 2017 - 01:12 AM (IST)

मानपुरा: औद्योगिक कस्बा बद्दी के तहत काठा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से ट्रैक्टर पर सवार 6 प्रवासी कामगार घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 2 कामगारों को प्राथमिक उपचार के बाद पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह बद्दी के काठा के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे टै्रक्टर में सवार 6 प्रवासी कामगार घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब कामगार ट्रैक्टर पर सवार होकर स्थानीय उद्योग में ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी बीच चालक तेज रफ्तार के चलते टै्रक्टर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर पलट गया। 

2 घायल पी.जी.आई. रैफर
इस हादसे में मनोज पासवान व हरीश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया, जबकि सोना लाल, दिनेश कुमार, मुकेश राव व चालक कुलदीप को मामूली चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सूचना मिलने के तुरंत बाद घटना स्थल का रुख किया और प्रत्यक्षदॢशयों के बयान कलमबद्ध किए। एस.पी. बद्दी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News