दर्दनाक सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे, 2 की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Apr 18, 2017 - 10:26 AM (IST)

अम्ब: हिमाचल के ऊना-अंब हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने क्रैश बैरियर से जा टकराई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस सड़क दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। इसके बाद नजदीक ही एक होटल के मालिक अजय शर्मा व अन्य ने दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया, जहां से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया गया। 


PunjabKesari

कार के आगे नील गाय के आने से हुआ हादसा 
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 3:50 बजे बीजापुर में करनाल (हरियाणा) से कांगड़ा की तरफ जा रही एक कार के आगे नील गाय आ गई जिस कारण कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग को चीरते हुए दुर्घनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में नीलम (30) पत्नी विनोद कुमार व नीतू (29) पत्नी जितेंद्र की मौत गई जोकि रिश्ते में ननद-भाभी लगती थीं। वहीं कार चालक विनोद कुमार (38) पुत्र प्रकाश चंद निवासी चमेरू, जयसिंहपुर (कांगड़ा), जितेंद्र (36) पुत्र जय राम निवासी बैजनाथ (कांगड़ा), डेढ़ वर्षीय बच्चा तनिष पुत्र विनोद, ईशान (6) पुत्र जितेंद्र, आराध्या (7) पुत्री जितेन्द्र घायल हो गए। ट्रैफिक पुलिस के जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल बलबीर सिंह ने बताया कि इस सड़क हादसे में घायल हुए लोगों  की टांगे व बाजू फ्रैक्क्चर हुए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News