दर्दनाक हादसा : 100 मीटर खाई में गिरी बोलैरो, चालक की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Sep 13, 2017 - 08:37 PM (IST)

रामपुर बुशहर: उपमंडल रामपुर के अंतर्गत गंधार नाला के पास एक बोलैरो कैंपर के खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया है। मृतक की पहचान चालक विनोद कुमार खौश (25) पुत्र धर्मप्रकाश गांव मंझाली, तहसील रामपुर और घायल की पहचान अर्जुन सिंह (24) पुत्र चमन लाल गांव कुहल के रूप में हुई है। घायल को बेहोशी की हालत में खनेरी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। जानकारी के अनुसार यह हादसा रात्रि करीब 8 बजे बीथल से कुहल सड़क मार्ग के गंधार नाला के पास हुआ है। बोलैरो कैंपर अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग से करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। डी.एस.पी. रामपुर देव कुमार नेगी ने दुर्घटना की पुष्टि की है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News