सुसाइड नोट में दर्द बयां कर फंदे पर झूल गया बुजुर्ग, 5 गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Sep 14, 2017 - 01:06 AM (IST)

पालमपुर: बगौड़ा में कथित उत्पीडऩ से आहत एक वृद्ध व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने इस प्रकरण में 5 लोगों को नामजद करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बगौड़ा के उधो राम (56) ने बुधवार को पेड़ से लटक कर फंदा लगा लिया। जानकारी अनुसार उधो राम अपने घर के कुछ दूरी पर बनाए गए मंदिर में रात्रि को सोया तथा सुबह मंदिर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटकता हुआ उसका शव बरामद हुआ। मामला गांववालों के ध्यान में आने पर पुलिस को सूचित किया गया जिस पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने अधिकार में ले लिया। 

सरकार व पुलिस को लिखे सुसाइड नोट
पुलिस को मंदिर से 2 सुसाइड नोट प्राप्त हुए हैं जो मृतक द्वारा प्रदेश सरकार तथा पुलिस को संबोधित करते हुए लिखे गए हैं। इन सुसाइड नोट में उधो राम ने अपने ताया के लड़के, उसकी पत्नी, गांव के ही एक अन्य दंपति तथा एक पंचायत प्रतिनिधि पर कथित रूप से उसे तंग करने का आरोप लगाया है। उधो राम के अनुसार उसने इस कथित उत्पीडऩ से आहत होकर ही आत्महत्या करने का निर्णय लिया है। पुलिस ने उक्त दोनों सुसाइड नोट को भी अपने अधिकार में ले लिया है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस प्रकरण में 5 लोगों को नामजद करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है तथा आई.पी.सी. की धारा 306 तथा 34 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News