हिमाचल के 900 उद्योगों को नोटिस जारी, जानिए क्या है मामला

punjabkesari.in Monday, Sep 25, 2017 - 01:40 AM (IST)

बी.बी.एन.: बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बी.बी.एन.डी.ए.) ने एक्सटर्नल डिवैल्पमैंट चार्ज (ई.डी.सी.) जमा न करवाने वाले करीब 900 उद्योगों को नोटिस जारी कर दिए हैं। नोटिस की अवधि के दौरान डिवैल्पमैंट चार्ज जमा न करवाने वाले उद्योगों के बिजली व पानी के कनैक्शन काटने के आदेश भी बी.बी.एन.डी.ए. कर सकता है। उद्योगों से लिया जाने वाला यह डिवैल्पमैंट चार्ज औद्योगिक क्षेत्र बी.बी.एन. के आधारभूत ढांचे के विकास पर खर्च होगा। 

2016-2017 का ई.डी.सी. नहीं हुआ जमा

मिली जानकारी के अनुसार एक्सटर्नल डिवैल्पमैंट चार्ज (ई.डी.सी.) वर्ष 2016 में शुरू हुआ था, जिसके तहत उद्योग मालिक को 2 रुपए प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से या अधिकतम 2 लाख रुपए वार्षिक जमा करवाने होंगे लेकिन ज्यादातर उद्योगों ने वर्ष 2016 व 2017 का एक्सटर्नल डिवैल्पमैंट चार्ज जमा नहीं करवाया। यह राशि करोड़ों के हिसाब से है। जिन उद्योगपतियों ने उद्योग विभाग व एच.पी.एस.आई.डी.सी. से प्लॉट लेकर उद्योग लगाए हैं, उनको यह चार्ज नहीं देना होगा, लेकिन जिन उद्योगपतियों ने प्राइवेट लैंड खरीदकर उद्योग लगाए हैं, उनको यह चार्ज देना होगा। 

ई.डी.सी. जमा न करवाने वाले उद्योगों पर होगी कार्रवाई
बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बी.बी.एन.डी.ए.) के अतिरिक्त सी.ई.ओ. राजीव कुमार ने बताया कि ई.डी.सी. जमा न करवाने वाले 900 से ज्यादा उद्योगों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं कि ई.डी.सी. जमा करवाएं। उन्होंने बताया कि नोटिस के बाद भी ई.डी.सी. जमा न करवाने वाले उद्योगों के बिजली व पानी के कनैक्शन काटने के आदेश किए जा सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News