पम्प हाऊस के 43 कामगारों को कंपनी का नोटिस, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Saturday, Jun 24, 2017 - 01:32 AM (IST)

गरली: इंटक से संबंधित ऑल हिमाचल पी.डब्ल्यू.डी., आई.पी.एच. कांट्रैक्टर वक्र्स यूनियन ब्लॉक सुनहेत, परागपुर की बैठक शुक्रवार को धनोटू वल्ला में इंटक के प्रधान राजकुमार चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश इंटक के अध्यक्ष सीता राम सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सीता राम सैणी ने कहा कि कंपनी का अनुबंध 31 जुलाई को सम्पन्न हो रहा है और उक्त कंपनी 31 जुलाई को 43 कामगारों के रोजगार को समाप्त कर रही है। कंपनी द्वारा उक्त कामगारों को पम्प हाऊस पर 31 जुलाई तक काम करने के नोटिस भी दे दिए गए हैं जबकि ये कामगार पिछले 5 वर्षों से लगातार उक्त कंपनी के अंडर काम कर रहे हैं। 

कामगारों के साथ अन्याय को सहन नहीं करेगी इंटक
इंटक अध्यक्ष ने कहा कि सुनहेत व परागपुर के लगभग 12 पम्प हाऊसों पर कार्य कर रहे 43 कामगारों के साथ इंटक इस अन्याय को सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सुनहेत, परागपुर प्रोजैक्टों में चाहे कोई भी कंपनी काम करेगी परंतु उक्त कामगारों को इन पम्प हाऊसों से हटाया नहीं जाएगा। उन्होंने कंपनी पर आरोप लगाया है कि वह लेबर वैल्फेयर बोर्ड एक्ट 1996 का पालन नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि इंटक इसकी वास्तविक रिपोर्ट को श्रम मंत्री और श्रम बोर्ड के चेयरमैन को भी भेज चुकी है। 

मुख्यमंत्री से ठोस नीति बनाने की मांग 
कामगारों में यूनियन के महासचिव सुभाष ठाकुर, भूपिंद्र राणा, विनय, कपिल, राकेश, राजीव, विनोद, गगन व राजेंद्र आदि ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भी मांग की है कि पम्प आप्रेटर्ज के लिए कोई ठोस नीति बनाई जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News