वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर, हिमाचल पुलिस ने जारी किया फरमान (Watch Video)

punjabkesari.in Friday, Feb 16, 2018 - 01:40 PM (IST)

नाहन (सतीश): हिमाचल प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटना को देखते हुए नाहन पुलिस ने नया फरमान जारी किया है। अब प्रदेश में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को बिल्कुल भी बक्शा नहीं जाएगा। शहर में यह कानून 16 फरवरी से लागू होगा। ट्राईसिटी चंडीगढ़ की तर्ज पर अब यहां डबल हेलमेट लागू होगा। यानी बाइक पर यदि 2 लोग सवार हैं तो दोनों लोगों को हेलमेट पहना होगा। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो  आपको कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। 


पुलिस को यह भी शिकायतें मिल रही थी कि कई दो पहिया वाहन चालक नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं जो अक्सर दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। वहीं पुलिस के अधिकारियों ने साफ किया है कि नियमों की अवहेलना पर करने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का मकसद बाइकर्स की सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है। अब देखना होगा कि पुलिस की इस पहल का कितना असर देखना को मिलता है और धडल्ले से नियमों की अनदेखी कर रहे बाइकर्स इन आदेशों पर खरा उतरते हैं।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News