America में बजेगा भारत के नाम का डंका, हिमाचली बेटी बढ़ाएगी मान

punjabkesari.in Monday, Aug 07, 2017 - 12:50 AM (IST)

सोलन: हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की 14 वर्षीय सिया सिंह के साथ अब पूरा अमरीका भी झूमेगा। अमरीका के फ ीनिक्स एरीजोना में 4 से 12 अगस्त तक होने वाली वल्र्ड हिप हॉप डांस प्रतियोगिता में सिया भाग ले रही है। देश के 30 चुनिंदा हिप हॉप डांसर हैं, जिनमें सिया सिंह आई क्रू टीम में शामिल है। सिया भारत की सबसे कम उम्र की प्रतिभागी है। मुंबई में मई माह में आयोजित नैशनल हिप हॉप चैम्पियनशिप में हिमाचल के मीकर क्रू ने सिल्वर मैडल हासिल किया था। इस प्रतियोगिता से ही सिया का चयन अमरीका में वल्र्ड हिप हॉप चैम्पियनशिप के लिए हुआ। 

PunjabKesari

3 वर्ष की आयु से ही नृत्य कर रही सिया
बता दें कि सिया ने 3 वर्ष की आयु से ही नृत्य करना शुरू कर दिया था। अपनी सफलता का श्रेय वह अपनी मां, नाना-नानी, अपने टीचर उमाकांत, मीनाकेतन साहू और ललित दुल्टा को देती है। सिया का सपना था कि उसे विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिले। इसके लिए सिया ने मुंबई में 3 माह का कठिन परिश्रम किया है।

PunjabKesari

ये हैं उपलब्धियां
वर्ष 2012 में सिया ने कलर टी.वी. के रियल्टी शो इंडिया गॉट टैलेंट में भाग लिया था। वर्ष 2014 में जी.टी.वी. के शो डांस इंडिया डांस लिटल मास्टर में टॉप-32 में जगह बनाई। वर्ष 2014 में ही डांसिंग स्टार व अब नाचेगा इंडिया में फाइलिस्ट रही। वर्ष 2016 आगरा में आयोजित ओडिसी डांस व वैस्टर्न डांस में नैशनल विनर रही। वर्ष 2016 में आगरा के ताज रंग महोत्सव में बैस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट के लिए राधा रानी अवार्ड। वर्ष 2017 में ओडिशा के कटक में आयोजित प्रतियोगिता में ओडि़सी, सेमी क्लासिकल व वैस्टर्न डांस की विजेता रही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News