PICS: शोक प्रकट करने आए लोगों के साथ हादसा, छत गिरने से करीब 15 घायल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 09, 2017 - 02:47 PM (IST)

धर्मशाला (निप्पी): मॉनसूनी बारिश की वजह से धर्मशाला के निकटवर्ती गांव सुधेड़ में एक कच्चे मकान की छत गिरने से करीब 15 लोग घायल हो गए। घायलों में से 7 की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि जब हादसा हुआ उस वक्त इस मकान में 30-35 लोग मौजूद थे। घर में किसी की मौत के बाद गांव के लोग यहां पर शोक प्रकट करने के लिए इकट्ठा हुए थे।
PunjabKesari
PunjabKesari

घायलों को जोनल अस्पताल धर्मशाला ले जाया गया
शोक प्रकट करने के लिए आए लोगों में महिलाओं की तादाद ज्यादा थी। अचानक कच्चे मकान की छत गिर गई जिसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई। घायलों को जोनल अस्पताल धर्मशाला ले जाया गया है। अभी तक ये हादसे की सही वजहों का पता नहीं चल पाया है, मगर माना जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश की वजह से छत कमजोर हो गई थी और गिर गई।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News