मिनी सचिवालय परिसर में अधिकारियों ने उखाड़ी भांग

punjabkesari.in Sunday, Apr 23, 2017 - 03:26 PM (IST)

हमीरपुर: हमीरपुर जिला में डी.सी. कार्यालय परिसर में भांग की पौध नष्ट कर 'भांग उखाड़ो अभियान' का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त मदन चौहान, ए.सी.टू डी.सी. चेतना खडवाल, एस.डी.एम. अरमिंद सिंह तथा डी.सी. कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने इस अभियान में भाग लिया। 


20 मई तक चलाया जाएगा 'भांग उखाड़ो अभियान'
डी.सी. मदन चौहान ने बताया कि 'भांग उखाड़ो अभियान' 20 मई तक चलाया जाएगा तथा 10 मई तक सभी विभागाध्यक्षों को भांग मुक्त कार्यालय परिसर की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारे पी.डब्ल्यू.डी. तथा आई.पी.एच. स्कीमों के पास विभाग और स्कूल परिसरों के आसपास स्कूल के प्रधानाचार्यों को भांग उखाड़ो अभियान के लिए आवश्यक कदम उठाने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। डी.सी. ने कहा कि भांग की पौध को एकत्रित कर एक जगह विशेषज्ञों की देख-रेख में जलाया जाएगा। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से भी आग्रह करते हुए कहा कि भांग उखाड़ो अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News