मणिमहेश में 30 साल बाद हजारों शिव भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी, जानिए वजह

punjabkesari.in Tuesday, Aug 15, 2017 - 04:50 PM (IST)

भरमौर: मणिमहेश में 30 साल बाद हजारों शिव भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई है। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर स्नान करने के लिए पिछले 3 दिनों से उमड़े शिव भक्तों के समूह ने मंगलवार को पवित्र व गर्म पानी में स्नान किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार रात 12 बजे कृष्ण भगवान के जन्म होने के बाद इस स्नान का महत्व शुरू हुआ। जो मंगलवार शाम 7 बजे तक जारी रहेगा। लगभग 30 वर्षों के बाद 15 अगस्त को आए इस गर्म स्नान में स्नान करने का सौभाग्य हजारों शिव भक्तों को प्राप्त हुआ। आमतौर पर कृष्ण जन्म के बाद ही इस स्नान का महत्व शुरू होता है।
PunjabKesari

30 वर्षों के बाद इस बार एक स्नान श्रावण महीने में आया
यह गर्म स्नान इसलिए माना जाता है कि जिस वर्ष होली फाल्गुन महीने में आती है तो उसे सुहागिन माना जाता है तो उस साल जन्माष्टमी का स्नान भी श्रावण महीने में ही आता है जिसे शिवजी भगवान का पवित्र महीना माना जाता है जिस वर्ष होली फाल्गुन महीने के बजाय चैत्र माह में आती है तो जन्माष्टमी भी भाद्रपद महीने में आती है। आम तौर पर मणिमहेश यात्रा के दोनों स्नान भाद्रपद महीने में ही आते रहे हैं जो 30 वर्षों के बाद इस बार एक स्नान श्रावण महीने में आया है जिसे शिवजी भगवान का महीना माना जाता है जिसमें स्नान करने का सौभाग्य इस बार यात्रा पर आए हजारों शिव भक्तों को प्राप्त हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News