मनाली नेहरू कुंड के पास पर्यटक वाहन लुढ़का, 6 घायल

punjabkesari.in Monday, Dec 11, 2017 - 09:39 PM (IST)

मनाली : पर्यटन नगरी मनाली से 6 कि.मी. दूर नेहरू कुंड के पास पर्यटक वाहन के लुढ़कने से 6 पर्यटक घायल हो गए। ये सभी पर्यटक दिल्ली के रहने वाले हैं तथा स्नो प्वाइंट कोठी से अपने वाहन इनोवा (नम्बर डी.एल. 9 सी.एई. 2389) में वापस मनाली की ओर लौट रहे थे कि अचानक नेहरू कुंड मोड के पास वाहन सड़क से नीचे आ लुढ़का। घायल पर्यटकों दीपन शर्मा, आकाश, मनमीत, मोनू, रजत व मनीष को मिशन अस्पताल मनाली में भर्ती किया गया है। कोठी और सोलंगनाला में बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया है जबकि मनाली घाटी में झमाझम बारिश हो रही है, जिससे धुंध भी छाई हुई है।

दिल्ली के रहने वाले हैं सभी 
मनाली डी.एस.पी. पुनीत रघु ने बताया कि सूचना मिलते ही हैड कांस्टेबल जसपाल व उनकी टीम ने लोगों की मदद से सभी सैलानियों को नेहरू कुंड से मिशन अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि सभी सैलानी दिल्ली के रहने वाले हैं और सोमवार को स्नो प्वाइंट से मनाली वापस लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि घायलों की पहचान दीपन शर्मा, आकाश, मनमीत, मोनू, रजत व मनीष के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि ये सभी सैलानी दिल्ली के आर.जैड. 101, ए ब्लाक मुजफ्फरगढ़ नई दिल्ली 43 के रहने वाले हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News