पागल कुत्ते ने काटे 13 लोग, दहशत का माहौल

punjabkesari.in Sunday, Mar 19, 2017 - 01:08 AM (IST)

मंडी: शहर में शनिवार को आवारा कुत्ते ने आंतक मचा दिया। पागल हुए आवारा कुत्ते ने करीब 13 लोगों को काट डाला। घायलों का उपचार जोनल अस्पताल मंडी में किया गया। प्रभावित स्थानीय निवासी पुष्पलता ने कहा कि जब वह प्रात: करीब 10 बजे समखेतर के पास किसी काम से जा रही थी तो एक आवारा कुत्ता उसकी तरफ झपट पड़ा और उसे टांगों में काट खाया, साथ ही वहां से जा रहे अन्य राहगीरों को भी जख्मी कर दिया। कुत्ता करीब 3 घंटे शहर में आतंक मचाता रहा। जानकारी के अनुसार समखेतर से लेकर भ्यूली पुल तक कुत्ते ने एक दर्जन से अधिक लोगों को काटा। बाद में स्थानीय युवकों व नगर परिषद के कर्मचारियों ने कुत्ते को काबू कर कमरे में बंद कर दिया। 

शहर में आवारा कुत्तों से लोग परेशान
स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्हें आवारा कुत्तों के कारण शहर में चलना दूभर हो गया है। इससे पूर्व भी कई बार शहर में कुत्तों ने लोगों को काटा है। लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों की संख्या शहर में बहुत बढ़ गई है, जिसके कारण उन्हें शहर में चलना भी मुश्किल हो गया है और खास कर छोटे बच्चों के लिए अभिभावक ङ्क्षचतित रहते हैं। लोगों ने प्रशासन व नगर परिषद से शहर में बढ़ रही कुत्तों की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग उठाई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News