तस्वीरों में देखिए, चलती कार पर गिरे पत्थर, एक की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Wednesday, Jun 21, 2017 - 09:16 PM (IST)

अर्की: पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत बुधवार सायं करीब 7 बजे शिमला-मंडी राष्ट्रीय राज मार्ग पर दानोंघाट के पास एक अल्टो कार (एच.पी. 12ए-9734) के ऊपर भारी पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के  अनुसार मृतक की पहचान कृष्ण नेगी गांव देवीधार चिडग़ांव रोहड़ू के रूप में हुई है। कार में मृतक की पत्नी व बेटी भी थी जो घायल हो गई तथा उन्हें आई.जी.एम.सी. शिमला भेज दिया है। उनकी घायल पत्नी व बेटी को स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। 

PunjabKesari

शिमला से दाड़ला आ रहा था परिवार

थाना प्रभारी दाड़लाघाट मोती सिंह ठाकुर ने बताया कि मृतक का शव पोस्टामार्टम के लिए अर्की अस्पाताल ले जाया गया है। मृतक अम्बुजा सीमैंट कंपनी में लैंड मैनेजर के पद पर कार्यरत था। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्ण नेगी अपनी पत्नी व बेटी के साथ शिमला से दाड़ला आ रहे थे। जैसे ही कार दानोंघाट के पास पहुंची तो यह हादसा हो गया। वहीं कार चालक को मामूली चोट आई है। जहां यह हादसा हुआ है वहां सड़क में पहाड़ कटान का कार्य किया जा रहा था। 

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News