भाजपा प्रत्याशियों की सूची फिर अटकी, दीवाली के बाद हो सकती है घोषणा

punjabkesari.in Tuesday, Oct 17, 2017 - 11:01 PM (IST)

शिमला: भाजपा हाईकमान मंगलवार रात तक भी प्रत्याशियों की सूची को जारी नहीं कर पाया। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रत्याशियों के चयन को लेकर हाईकमान का मंथन जारी है और इसके बाद ही इसे जारी किया जाएगा। अभी करीब 6 सीटों पर पेंच फंसा हुआ है। हालांकि प्रदेश भाजपा के कई वरिष्ठ नेता अब दिल्ली से हिमाचल प्रदेश लौट आए हैं। भाजपा की तरफ से टिकटों की सूची को जारी करने में हो रही देरी के कारण कई स्थानों पर बगावत का सामना भी करना पड़ा है। ऐसी सूचना है कि भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारे जाने वाले प्रत्याशियों को दूरभाष पर जानकारी दे दी है और औपचारिक घोषणा दीवाली के बाद हो सकती है।

कार्यकर्ताओं से क्या बोले सत्ती
भाजपा में कई स्थानों पर सामने आई बगावत को लेकर हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने संपर्क करने पर कहा कि कार्यकर्ताओं को इस समय संयम बरतना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों की सूची को पार्टी हाईकमान किसी भी समय जारी कर सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी हर कार्यकर्ता का मान-सम्मान करती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News