एक माह के भीतर हथियारों से लैस होंगे वन कर्मी

punjabkesari.in Wednesday, Feb 07, 2018 - 08:39 PM (IST)

कुल्लू : वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि वन विभाग के कर्मी एक महीने के भीतर हथियारों से लैस होंगे और उन्हें जल्द ही सरकार हथियार उपलब्ध करवा रही है। वन और अन्य माफि या से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार माफि या के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई अमल में ला रही है और इसी कड़ी में सरकार ने फैसला लिया है कि माफि या से निपटने के लिए वन विभाग के कर्मियों को हथियारों से लैस किया जाए। उन्होंने कहा कि एक महीने के भीतर वन कर्मियों को हथियार उपलब्ध करवाए जाएंगे। गौर रहे कि उत्तराखंड व हिमाचल की सीमा पर यमुना नदी के किनारे स्थित रामपुर घाट में खैर के पेड़ काटने में जुटे वन माफि या ने निहत्थे वन कर्मियों पर गोलियां चला दीं। हालांकि इस हमले में किसी तरह का जानी नुक्सान नहीं हुआ है लेकिन वन काटुओं ने खैर के 26 पेड़ों को काट दिया। इसी बीच वन विभाग को इसकी भनक लगी और गश्त कर रही टीम वहां जा पहुंची। वन विभाग की टीम ने वहां पेड़ काटने और ट्रक की आवाज सुनी। विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर देखा तो वन तस्करों ने खैर के 26 पेड़ काट कर गिराए हुए थे। इस तरह की घटनाओं पर शिकंजा कसने के लिए वन कर्मियों को हथियारों से लैस किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News