अब धमकियों से परेशान युवक फंदे पर झूला

punjabkesari.in Monday, Jun 26, 2017 - 09:00 PM (IST)

कांगड़ा : ज्वाली में आत्महत्या का मामला अभी सुलझा नहीं कि ऐसे ही एक अन्य मामले में एक अन्य युवक फंदे पर झूल गया। आत्महत्या से पहले लिखे सोसाइड नोट में उसने 3 लड़कों पर उसे धमकियां देने का आरोप लगाया है। सोसाइड नोट में उसने आत्महत्या की वजह भी इन युवकों की धमकियां बताई हैं। बताया जा रहा है कि रोज की तरह रजियाणा निवासी अंकुश ने रात को खाना खाया और सोमवार सुबह जब उसका कमरा नहीं खुला तो उसकी मां ने दरवाजा खटखटाया। जब दरवाजा खोलकर देखा तो उसका बेटा लटका पड़ा था। उसकी मां ने जब जोर-जोर से रोना शुरू किया तो उसके पड़ोसी इक_े हो गए। इसके साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। नगरोटा बगवां पुलिस ने आकर शव को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा ले जाया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इसमें 2 आरोपी अंशुल व मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक आरोपी पंकज अभी तक फरार है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। डी.एस.पी. कांगड़ा सुरेन्द्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अंकुश निवासी रजियाणा के मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि वह डी.जे. का काम करता है और 22 जून को वह सदरपुर में डी.जे. पर काम करने के लिए गया, वहां 3 लड़कों ने उसके साथ झगड़ा किया। उसने सुसाइड नोट में आगे लिखा है कि इन लड़कों की ओर से उसे लगातार धमकियां मिल रही थीं जिससे परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहा है।

PunjabKesari

2 युवक हत्या के प्रयास में गिरफ्तार
उधर, 2 दिन पूर्व लुधियाना से माता श्री बज्रेश्वरी देवी के दर्शनों को आए लोगों और स्थानीय युवाओं के बीच हुए झगड़े के बाद पुलिस ने 2 स्थानीय युवाओं दीपक व विशाल को कांगड़ा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने सोमवार को उन्हें कांगड़ा कोर्ट में पेश किया जहां माननीय कोर्ट ने दोनों को 29 जून तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया। डी.एस.पी. सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों क ो जान से मारने के प्रयास की धारा 307 के तहत गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखीय है कि स्थानीय युवक रास्ते के पास लघुशंका कर रहे थे जिसको लेकर श्रद्धालुओं ने इतराज जाहिर करते हुए कहा था कि हमारे साथ महिलाए हैं, जगह देखकर लघुशंका करें। इसके बाद तकरार होने पर एक लुधियाना के युवक के सिर पर डंडे से वार कर दिया गया जिसे टांडा से पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया था। झगड़े में बुरी तरह से घायल लुधियाना निवासी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। सोमवार को घायल की मैडीकल रिपोर्ट आने के बाद कांगड़ा के दोनों युवकों को पुलिस ने धारा 307 के तहत गिरफ्तार क र लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News