कलयुगी बेटे ने बरामदे में सो रहे बाप को दी खौफनाक मौत

punjabkesari.in Wednesday, Apr 26, 2017 - 07:17 PM (IST)

कांगड़ा: एक कलयुगी बेटे ने आपने बाप की किसी पारिवारिक कलह के चलते हथियार से हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल को पति, पत्नी व उसका बेटा घर के बरामदे में सोए हुए थे। सुबह किसी पारिवारिक कलह के चलते बुजुर्ग सूरम सिंह (72) निवासी दियाण पर उसके बेटे शमशेर सिंह ने तेजधार दराटी से हमला कर दिया। सूरम सिंह पर हुए अचानक हमले के बाद उसकी पत्नी द्वारा शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद सूरम सिंह को गंभीर अवस्था में डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा लाया गया था, जहां उसकी गत रात मौत हो गई।

आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर छानबीन शूरू
पुलिस के अनुसार पहले फतेहपुर पुलिस ने धारा 323, 324 के तहत मामला दर्ज किया। बाद में मैडीकल रिपोर्ट आने पर मामला धारा 307 क ो भी इसमें जोड़ा गया। थाना प्रभारी मनोहर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने सूरम सिंह की मौत के बाद अब मामले को धारा 302 के तहत दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बेटे को गिरफ्तार व हत्या में प्रयोग की गई दराटी को कब्जे मे लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एस.पी. संजीव गांधी ने की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News