Watch Video : देश के अमीर मुख्यमंत्रियों में शामिल हुए जयराम, जानिए कितनी है सम्पत्ति

punjabkesari.in Thursday, Feb 15, 2018 - 06:13 PM (IST)

शिमला: देश के 29 राज्यों के साथ 2 केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की सम्पत्ति की रिपोर्ट एसोसिएशन ऑफ डैमोक्रेटिक रिफार्म (ए.डी.आर.) ने जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 3.27 करोड़ रुपए की चल-अचल सम्पत्ति के साथ 18वें स्थान पर हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पहले स्थान पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जयराम ठाकुर की चल सम्पत्ति 1.89 करोड़ और अचल सम्पत्ति 1.38 करोड़ बताई गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 6 भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की सम्पत्ति जयराम से कम है। 

गुजरात के मुख्यमंत्री के पास 9 करोड़ की संपत्ति
भाजपा शासित राज्यों में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय कुमार रुपाणी के पास सबसे अधिक लगभग 9 करोड़ की सम्पत्ति है जबकि भाजपा के मुख्यमंत्रियों में जयराम सातवें स्थान पर हैं। सबसे कम सम्पत्ति वाले मुख्यमंत्रियों में त्रिपुरा के मानिक सरकार हैं, जिनके पास लगभग 26 लाख की सम्पत्ति है। 

आंध्र के मुख्यममंत्री की 177 करोड़ की सम्पत्ति
ए.डी.आर. ने निर्वाचन आयोग में विधानसभा चुनाव लडऩे के समय दिए सम्पत्ति से संबंधित दस्तावेजों को आधार बनाकर रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में अरुणाचल के सी.एम. प्रेम खांडू 129 करोड़ रुपए के साथ दूसरे और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह 48 करोड़ रुपए के साथ तीसरे स्थान पर हैं जबकि आंध्र के मुख्यमंत्री 177 करोड़ की कुल चल-अचल सम्पत्ति के साथ हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News