रंग लाई CM की मुहिम, पहले ही दिन Whatsapp पर 10 हजार मैसेज

punjabkesari.in Tuesday, Mar 21, 2017 - 10:27 AM (IST)

शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तरफ से लोगों की समस्याओं का निवारण करने के लिए जारी किए गए व्हाट्सएप नंबर 98166-61555 पर 24 घंटे के भीतर लोगों ने करीब 10,000 मैसेज किए हैं। इन मैसेज में लोगों ने स्थानीय समस्याओं को लेकर शिकायत की है, साथ ही कई लोगों ने सिर्फ इस नंबर को जारी करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री कार्यालय उनकी समस्याओं का निवारण करेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार व्हाट्सएप पर आए मैसेज को कम्पाइल किया जा रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्राथमिकता के आधार पर इनका निवारण किया जाएगा।


पहली बार सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से की सीधी बात
उल्लेखनीय है कि इससे पहले बीते रविवार को मुख्यमंत्री ने 7 बजे पहली बार सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश की जनता से सीधी बात की थी। इस दौरान फेसबुक के जरिए मुख्यमंत्री को करीब 60,000 लोगों ने लाइव देखा। यह पहला मौका था जब मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर सीधा संवाद किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों की समस्याओं को दूर करने का वह प्रयास करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News