पिकनिक स्पॉट पर हुआ हादसा, 17 वर्षीय किशोर को ऐसे मिली दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Sunday, Jun 18, 2017 - 05:20 PM (IST)

अम्ब: अम्ब से सटे कलरूही में स्थित एक पिकनिक स्पॉट में बने स्विमिंग पूल में डूबने के कारण एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान हर्ष (17) पुत्र कुलवीर सिंह निवासी चलेट के रूप में हुई है। वह जमा 2 कक्षा में पढ़ता था। अम्ब पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार सुबह गांव चलेट (दौलतपुर) का 17 वर्षीय बालक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक स्पॉट में घूमने आया था। दोपहर को दोस्तों के साथ मनोरंजन करने के दौरान वह वहां पर बने स्विमिंग पूल में नहाने चला गया। बताया जा रहा कि उस समय काफी लोग स्विमिंग पूल में नहा रहे थे।

नहाने के बाद पानी से बाहर नहीं निकला हर्ष
इस बीच नहाने के बाद सभी बाहर आ गए लेकिन हर्ष पानी से काफी समय तक बाहर नहीं आया, जिस पर उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोग ने तुरंत उसे बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डी.एस.पी. अम्ब जितेन्द्र चौधरी ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस ने फिलहाल सी.आर.पी.सी. की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News