हिमाचल के इस जिला में फिर कटी महिला की चोटी, दहशत में लोग

punjabkesari.in Sunday, Aug 20, 2017 - 07:46 PM (IST)

डाडासीबा: रहस्यमय तरीके से चोटी कटने की घटनाएं पूरे देश में चुनौती बन गई हैं। चोटी कटने की घटनाओं ने महिलाओं के अंदर खौफ पैदा कर दिया है।  हिमाचल प्रदेश में भी चोटी कटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसा ही मामला कांगड़ा जिला के डाडासीबा में पेश आया है। जानकारी के अनुसार  डाडासीबा निवासी महिला परवीन कुमारी (50) की चोटी शनिवार रात उस समय कट गई जब वह कमरे के अंदर अपने बेटे के साथ सोई हुई थी। इस घटना से पूरा गांव दशहत में है। 

बिस्तर पर पड़े थे कटे हुए बाल 
जब उसने सुबह उठ कर देखा तो उसकी चोटी लगभग एक फुट तक कटी हुई थी तथा कटे हुए बाल बिस्तर पर पड़े थे। इस घटना से घर में परिवार का हर सदस्य हैरान है। घर के मुखिया रवि शर्मा ने बताया कि एक ही कमरे में सभी एक साथ सोए थे और घर की सभी खिड़कियां और दरवाजे अंदर से बंद थे फिर भी ये कैसे हो गया। उधर, डाडासीबा पुलिस चौकी प्रभारी रमेश बैंस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि बाल कैसे कटे इस बात को लेकर पुलिस भी असमंजस में है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News