चाय न मिलने पर पति बना हैवान, पत्नी को दी खौफनाक मौत

punjabkesari.in Wednesday, Apr 26, 2017 - 08:42 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी ): उपमंडल के भौर गांव में एक व्यक्ति द्वारा पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार राजकुमार उर्फ विजू गत सायं अपनी पत्नी कांता देवी उर्फ  बॉबी (30) जो गूंगी थी, उसको काफी देर तक चाय बनाने के लिए कहता रहा। इसी बात पर उसने पहले उससे मारपीट की फिर बाद में छत पर बनी रसोई के पास से नीचे धकेल दिया। छत से गिरने पर गंभीर रूप से घायल हुई कांता देवी को रत्ती अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे मंडी के जोनल अस्पताल के लिए रैफर कर दिया लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

7 साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार राजकुमार व कांता देवी की शादी वर्ष 2010 में हुई थी। उनके 2 बच्चे हैं। सुंदरनगर थाना के एस.एच.ओ. लोकेंद्र नेगी के अनुसार पत्नी को जानबूझ कर छत से धक्का देकर मारने के आरोप में राजकुमार को पुलिस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर धारा 302 के तहत हत्या का केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।  डी.एस.पी. संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News