HRTC की बस दुर्घटनाग्रस्त, महिला सहित 2 घायल

punjabkesari.in Tuesday, Dec 05, 2017 - 11:54 PM (IST)

सुजानपुर: हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस ब्लोटू में दुर्घटना का शिकार हो गई। इस घटना में बस के  चालक सहित एक महिला यात्री घायल हो गई। घटना मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे की है, जब हिमाचल परिवहन निगम की बस (एच.पी.-67-3025) सुजानपुर बस स्टैंड से लुधियाना की ओर निकली तो सुजानपुर से करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर ब्लोटू नामक स्थान पर एकाएक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 4 फुट नीचे लुढ़क गई। बस में करीब 15 से 17 सवारियां बैठी थीं। 
PunjabKesari
राहत कार्य में पुलिस ने दिखाई तेजी
थाना प्रभारी सुजानपुर सुरेंद्र धीमान ने बताया कि दुर्घटना की सूचना जैसे ही सुजानपुर पुलिस को मिली तो उसने मौके पर पहुंच कर बचाव और राहत कार्य में तेजी दिखाई। दुर्घटना में घायल महिला मीरा देवी निवासी कोटलू (संधोल) जिला मंडी और बस चालक जसवंत कुमार को सुजानपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया दुर्घटना में केवल 2 ही लोगों को चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के क्या कारण रहे, इस बारे जांच की जा रही है। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News