शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर हिमाचल पुलिस ने पहली बार मनाया स्थापना दिवस

punjabkesari.in Thursday, Dec 07, 2017 - 05:14 PM (IST)

शिमला(विकास): हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा आज शिमला के एतिहासिक रिज मैदान पर 70 साल के बाद पहली बार अपना स्थापना दिवस मनाया गया । प्रदेश पुलिस द्वारा मनाए गए इस पहले स्थापना दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे और उन्होंने पुलिस की विभिन्न टुकड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली।
PunjabKesari


जवानों ने रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया
इस अवसर पर  राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पुलिस विभाग के स्थापना दिवस मैडल का विमोचन किया। उन्होंने पुलिस की वार्षिक दिवस पुस्तिका का भी विमोचन किया। राज्यपाल द्वारा इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर व प्रियंका नेगी, बाक्सर गीता नंद, बाक्सर अतुल ठाकुर, कुश्ती खिलाड़ी रानी, बाक्सर अजय सिंह, परेड कमांडर डॉ. मोनिका को सम्मानित भी किया गया। प्रदेश पुलिस की सात बटालियन में से इस वर्ष थर्ड बटालियन पंडोह को सर्वश्रेष्ठ बटालियन के लिए चुना गया। राज्य के सर्वश्रेष्ठ थाने में चंबा सदर थाने को चुना गया । इस मौके पर प्रदेश के मुख्य सचिव वी सी फारका समेत कई अधिकारी ओर गणमानय लोग मौजूद थे। इस मौके पर पुलिस के जवानों ने रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया।
PunjabKesari


पुलिस हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर 
इस मौके पर पत्रकारो से बातचीत करते हुए राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि किसी भी प्रदेश में कानून व्यवस्था सबसे बड़ा काम होता है और इसका जिम्मा पुलिस का होता है। उन्होंने कहा पुलिस और जनता के बीच विश्वास होना चाहिए।  पुलिस को जनता के प्रति मैत्री भाव रखना चाहिए। लोग विश्वास के साथ पुलिस के पास जाते हैं और इस उम्मीद में जाते हैं कि वहां उनकी सुनवाई होगी और उनकी समस्या का समाधान होगा। ऐसे में पुलिस को उस विश्वास को बनाए रखना होगा। वहीं दूसरी ओर पत्रकारो से बातचीत करते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग के महानिदेशक सोमेश गोयल ने कहा कि स्थापना दिवस पुलिस बल को नई ऊर्जा और ताकत देता है। प्रदेश पुलिस हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर हैं और हमारा प्रयास प्रदेश की जनता की पुलिस विभाग से जो अपेक्षाएं उन पर खरा उतरने का रहेगा । 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News