हिमाचल के कुछ इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी, सैलानियों के लिए भी अलर्ट जारी

punjabkesari.in Thursday, Feb 15, 2018 - 09:36 AM (IST)

शिमला: हिमाचल के कुछ क्षेत्रों में आगामी 24 घंटे के दौरान हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान स्थानीय लोगों सहित सैलानियों को ज्यादा बर्फ वाले इलाकों और ढलानदार क्षेत्रों में न जाने के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। चंडीगढ़ स्थित हिमपात और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान (एस.ए.एस.ई.) ने बुधवार शाम 5 बजे यह चेतावनी जारी की। 


हिमाचल के लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा और किन्नौर जिलों के लिए हिमस्खलन में ज्यादा अलर्ट जारी किया है। बता दें कि 2 दिन की बर्फबारी के बाद हिमाचल में बुधवार को ही मौसम साफ हुआ है। ऐसे में ज्यादा हिमस्खलन होने का भय बना रहता है। किसी तरह का जानी नुक्सान न हो, इसलिए एस.ए.एस.ई. ने लोगों को अलर्ट कर दिया है। उधर, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि बर्फ के पिघलने के दौरान और मौसम साफ होने पर ही हिमस्खलन की ज्यादा घटनाएं होती हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News