हिमाचल के आशीष बने ABVP के राष्ट्रीय महासचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

punjabkesari.in Sunday, Nov 19, 2017 - 09:45 AM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश के आशीष चौहान को एबीवीपी का राष्ट्रीय महासचिव चुना गया है जबकि एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चेन्नई के डा. एस.एस. सुबैयाह को नियुक्त किया गया है। उनकी ताजपोशी से हिमाचल के एबीवीपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उन्होंने शनिवार को रिज मैदान पर इकट्ठे होकर एक-दूसरे को मिठाइयां बांटी और बधाई दी। 


एबीवीपी केंद्रीय कार्यालय मुंबई द्वारा जारी अधिसूचना के तहत 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक रांची में आयोजित होने वाली एबीवीपी के 63वें राष्ट्रीय सम्मेलन में नवनियुक्त पदाधिकारियों को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह जानकारी एबीवीपी केंद्रीय कार्यालय मुंबई में चुनाव अधिकारी डा. रमन त्रिवेदी ने दी। एबीवीपी के राष्ट्रीय महासचिव पद पर चुने गए आशीष चौहान जिला शिमला के रोहड़ू से हैं।


आशीष  वर्ष 2003 से एबीवीपी में सक्रिय है। आशीष डिग्री कॉलेज सीमा की ए.बी.वी.पी. इकाई के अध्यक्ष, जिला संयोजक, विश्वविद्यालय ए.बी.वी.पी. इकाई के सचिव और जिला आयोजक सचिव व एबीवीपी के राष्ट्रीय सचिव भी रहे हैं। आशीष की शैक्षणिक योग्यता बी.एससी. व बी.जे.एम.सी. और एम.बी.ए. है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News