हिमाचल सरकार ने बदले 6 जिलों के SP, अशोक कुमार को बिलासपुर की कमान (Watch Video)

punjabkesari.in Wednesday, Jan 17, 2018 - 08:53 PM (IST)

शिमला: राज्य सरकार ने 12 आई.पी.एस. के साथ एक एच.पी.एस. का तबादला और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने पर एक अधिकारी के नियुक्ती आदेश जारी किए हैं। इसके तहत सरकार ने 6 जिलों के एस.पी. बदले हैं जबकि चम्बा को नया एस.पी. मिला है। इस फेहरिस्त में मंडी, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, बिलासपुर और पुलिस जिला बद्दी शामिल हैं। बदले गए 6 एस.पी. में से 3 एस.पी. को नए जिलों की कमान सौंपी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार सरकार ने एस.पी. मंडी अशोक कुमार को अब एस.पी. बिलासपुर लगाया है। इसके साथ ही एस.पी. किन्नौर गुरुदेव को एस.पी. मंडी, एस.पी. लाहौल-स्पीति गौरव सिंह को एस.पी. पुलिस जिला बद्दी, एस.पी. बिलासपुर अंजुम आरा को कंमाडैंट थर्ड आई.आर.बी. पंडोह मंडी और एस.पी. पुलिस जिला बद्दी राहुल नाथ को कमांडैंट फिफ्थ आई.आर.बी. (महिला) बस्सी लगाया गया है। इसके अलावा चंबा रानी बिंदु को एसपी लगाया गया है। 

लाहौल-स्पीति के एस.पी. होंगे राजेश धर्माणी 
सरकार ने कमांडैंट फिफ्थ आई.आर.बी. (महिला) बस्सी रानी बिंदु को एस.पी. चम्बा, एस.पी. एन.सी.बी. (सी.आई.डी.) राजेश धर्माणी को एस.पी. लाहौल-स्पीति तथा ए.एस.पी. शिमला साक्षी वर्मा को एस.पी. किन्नौर लगाया गया है। इसी तरह ए.आई.जी. पुलिस हैडक्वार्टर सुभद्रा तिवारी को एस.पी. एन.सी.बी. (सी.आई.डी.) तैनात किया गया है। इसके साथ ही सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आई.पी.एस. अधिकारी अनुराग गर्ग को आई.जी. लॉ एंड आर्डर लगाया है। उनकी यह तैनाती ए.डी.जी. लॉ एंड आर्डर की पोस्ट पर की गई है। इसके साथ ही जिला शिमला की पूर्व एस.पी. सौम्या साम्बशिवन को पी.टी.सी. डरोह में प्रिंसीपल के पद के स्थान पर एस.पी. लगाया है।

अतुल वर्मा होंगे ए.डी.जी. विजीलैंस
राज्य सरकार ने ए.डी.जी.पी. (विजीलैंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो) एस.बी. नेगी को ए.डी.जी. होमगार्ड लगाया है। उनकी तैनाती डी.जी. होमगार्ड के स्थान पर की गई है। ए.डी.जी. (कानून व्यवस्था) अतुल वर्मा को नेगी के स्थान पर ए.डी.जी. स्टेट विजीलैंस लगाया है। आई.जी अशोक तिवारी को आई.जी. (सी.आई.डी) लगाया है। उनकी तैनाती ए.डी.जी.पी. (सी.आई.डी.) के स्थान पर की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News