पहाड़ी दरकने से 10 मकानों पर मंडराया खतरा

punjabkesari.in Saturday, Jun 24, 2017 - 03:41 PM (IST)

परवाणु: धर्मपुर पंचायत के अंतर्गत आने वाले वार्ड-11 में पहाड़ी से पत्थर गिरने से करीब 10 मकानों को खतरा पैदा हो गया है। जानकारी के अनुसार वार्ड-11 में स्थित आई.टी.आई. गांव के समीप बुधवार और वीरवार हुई बारिश के बाद पहाड़ी से चट्टान खिसकने लग गई है। पहाड़ी से पत्थर 200 फुट नीचे सिहारड़ी रोड पर गिरने शुरू हो गए हैं। वीरवार दोपहर हुई बारिश में सिहारड़ी रोड पर बनी गऊशाला पर बड़े-बड़े पत्थर गिरे। गऊशाला के अंदर गाय को तुरंत बाहर निकालना पड़ा। बारिश रुकने के बाद भी पहाड़ी से छोटे-छोटे पत्थरों के गिरने का क्रम जारी रहा। उल्लेखनीय है कि सिहारड़ी सड़क से रोजाना अनेक वाहनों, लोगों व स्कूली बच्चों का आना-जाना लगा रहता है। यहां हर समय कोई बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द इस पहाड़ी पर चट्टान को टिकाने का कार्य किया जाए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News