हिमाचल में मानसून को लेकर हाई अलर्ट, कई इलाके खाली करने के दिए निर्देश

punjabkesari.in Friday, Jun 23, 2017 - 04:05 PM (IST)

शिमला : हिमाचल सरकार ने मानसून को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। मुख्य सचिव वीसी फारका ने सभी विभागों को मानसून आने से पूर्व नालों और जलस्रोतों से गंद निकालने, जल स्रोतों से पानी की निकासी, परनालियों से अवरुद्धता हटाने, निकासी प्रणाली और बाढ़ संभावित मैदानों से अतिक्रमण हटाने को कहा है। उन्होंने उपायुक्तों को स्थापनाओं, मजदूर कॉलोनियों, निचले क्षेत्रों में नदियों और नालों किनारे की बस्तियां खाली करवाने के निर्देश देते हुए कहा है कि जल विद्युत परियोजना अधिकारियों की बिना पूर्व चेतावनी के बांधों से जल न छोड़ा जाए।उन्हें 24 घंटे पहले चेतावनी जारी करनी होगी।

एहतियातन उपायों के लिए 63.23 करोड़ की राशि जारी
फारका वीरवार को मानसून के मद्देनजर जरूरी उपायों को विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों, केंद्रीय एजेंसियों और अन्य हितधारकों के प्रतिनिधियों से बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बता दें कि सरकार ने राज्य आपदा प्रबंधन निधि और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया निधि से उपायुक्तों एवं संबंधित विभागों को एहतियातन उपायों के लिए 63.23 करोड़ की राशि जारी की है।

रोजाना नुकसान की रिपोर्ट लेगी सरकार 
अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तरुण श्रीधर ने कहा कि उन्होंने जिला आपात संचालन केंद्रों और नियंत्रण कक्षों को क्रियाशील बनाने तथा नित्य प्रति नुकसान की रिपोर्ट तत्काल ली जाएगी। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यक वस्तुओं का समय पर प्रावधान, आपात चिकित्सा सेवाएं, संचार और महामारियों जैसी स्थिति की रोकथाम को पर्याप्त तैयारियां होनी चाहिए। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त डॉ. श्रीकांत बाल्दी, पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, केंद्रीय एजेंसियों के प्रतिनिधि तथा अन्य हितधारक भी उपस्थित थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News