नाके पर कार सवारों से पकड़ा चिट्टा, 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jul 17, 2017 - 01:26 AM (IST)

देहरा: देहरा पुलिस ने गत देर रात नलेटी गांव में रात्रि नाके के दौरान 2 लोगों से 6 ग्राम चिट्टïा नामक नशीला पदार्थ बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात ए.एस.आई. गुरदेव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात्रि गश्त के दौरान नलेटी गांव में नाके लगाया था। इस दौरान पुलिस टीम ने आल्टो कार को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान पुलिस ने आल्टो कार में सवार 2 लोगों से 6 ग्राम चिट्टïा बरामद किया जिनकी पहचान देव राज व वरुण के तौर पर हुई है। डी.एस.पी. देहरा एल.एम. शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें 20 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News