यहां रैबीज से प्रवासी की मौत पर मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग अनजान

punjabkesari.in Friday, Sep 08, 2017 - 11:47 PM (IST)

भोरंज: जाहू पंचायत में सीर खड्ड के किनारे तंबुओं में रह रहे उत्तर प्रदेश के 45 वर्षीय व्यक्ति की रैबीज के कारण मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ऐसी किसी भी जानकारी के इंकार कर रहे हैं। जानकारी के यू.पी. निवासी उक्त व्यक्ति को एक माह पहले उसके पैतृक गांव में पागल जानवर ने काटा था। इसके बाद वह जाहू में आ गया व अपने साथियों सहित यहां रह रहा था। 

साथियों को दातों से काट रहा था रैबीज रोगी
वीरवार को रैबीज का प्रभाव बढऩे के कारण उक्त व्यक्ति अपने साथियों को दातों से काटने लगा, जिस पर घबराए साथियों ने उसे बांध कर एक टैंपो में डाला और जाहू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जाहू व्यापार मंडल के प्रधान सूरत सिंह चौहान ने बताया कि रैबीज रोग के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई है। बता दें कि भोरंज उपमंडल के जाहू में कई प्रवासी लोग सीर और सुनैहल खड्ड के किनारे तंबुओं में रह रहे हैं। 

इस बारे नहीं कोई जानकारी : बी.एम.ओ.
इस संदर्भ में बी.एम.ओ. भोरंज ललित कालिया का कहना है मामला उनके ध्यान में नहीं है। यदि उक्त प्रवासी व्यक्ति को किसी पागल जानवर ने काटा होगा तो उसमें रैबीज रोग के होने की संभावना हो सकती है, इस बारे उन्हें कोई जानकारी नहीं है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News