यहां वन काटुओं ने काट डाले देवदार के हरे पेड़, पुलिस के पास पहुंचा मामला

punjabkesari.in Saturday, Feb 10, 2018 - 08:17 PM (IST)

राजगढ़ (गोपाल): सिरमौर जिला के राजगढ़ क्षेत्र मे वन कटान के मामले थमने का नाम नही ले रहे हैं। जंगलों में अवैध कटान का सिलसिला लगातार जारी है। वन तस्करों के बुलंद हौसले करोड़ों की वन संपदा पर भारी पड़ रहे हैं। वन काटुओं ने अब राजगढ़ वन मंडल की स्वाणा बीट में देवदार के 2 हरे पेड़ काट दिए। विभाग ने 1,48,000 रुपए का नुकसान आंका है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि किसने देवदार के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई है। विभाग ने इस मामले में अज्ञात वन काटुओं के खिलाफ राजगढ़ पुलिस थाना में केस दर्ज करवाया है। वन खंड अधिकारी राजगढ़ श्याम सिंह की ओर से राजगढ़ थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार स्वाणा बीट के जंगल में अवैध रूप से काटे गए देवदार के 2 पेड़ों के ठूंठ बरामद हुए हैं लेकिन मौके पर देवदार की लकड़ी बरामद नहीं हो पाई है। 

अज्ञात वन काटुओं के खिलाफ मामला दर्ज
फील्ड स्टाफ के निरीक्षण के बाद यह भी पता चला कि काटे गए देवदार के पेड़ों को किसी वाहन के जरिए ठिकाने लगाया गया। इन पेड़ों की कीमत बाजारी मूल्य के हिसाब से एक लाख 48 हजार रुपए बनती है। इस पर राजगढ़ पुलिस ने अज्ञात वन काटुओं के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उप पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी शर्मा के अनुसार मामला दर्ज करके आगामी छानबीन आरभ कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News